Ad

winter crops

जानें सर्दियों में कम खर्च में किस फसल से कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा

जानें सर्दियों में कम खर्च में किस फसल से कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा

स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने वाले कृषक सर्वप्रथम खेत की मृदा का की जाँच पड़ताल कराएं। यदि किसान स्ट्रॉबेरी का उपादान करना चाहते हैं, तो खेती की मृदा बलुई दोमट होनी अति आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो कि आकर्षक दिखने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है। स्ट्रॉबेरी का स्वाद हल्का खट्टा एवं मधुर होता है। बाजार में स्ट्रॉबेरी की मांग बारह महीने होती है। इसी कारण से इसका उत्पादन करने वाले किसान हमेशा लाभ कमाते हैं। भारत में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन अधिकाँश रबी सीजन के दौरान किया जाता है। इसकी मुख्य वजह यह है, कि इसके बेहतर उत्पादन के लिए जलवायु और तापमान ठंडा होना अति आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी का उत्पादन अधिकाँश महाराष्ट्र, जम्मू & कश्मीर, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में किया जाता है। परन्तु वर्तमान में किसान नवीन तकनीकों का उपयोग कर स्ट्रॉबेरी का उत्पादन विभिन्न राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में कर रहे हैं। आगे हम इस लेख में बात करेंगे कि कैसे किसान स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करें और लाभ अर्जित करें।

अन्य राज्य किस तरह से कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी का उत्पादन

बतादें, कि आधुनिक तकनीक के सहयोग आज के वक्त में कुछ भी आसानी से किया जा सकता है। खेती-किसानी के क्षेत्र में भी इसका उपयोग बहुत तीव्रता से किया जा रहा है। तकनीकों की मदद से ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं बिहार जैसे राज्यों के कृषक फिलहाल ठंडे राज्यों में उत्पादित होने वाली स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर रहे हैं। बतादें, कि इन राज्यों के किसान स्ट्रॉबरी का उत्पादन करने हेतु पॉलीहाउस तकनीक का उपयोग करते हैं। पॉलीहाउस में उत्पादन करने हेतु सर्व प्रथम मृदा को सूक्ष्म करना अति आवश्यक है एवं उसके उपरांत डेढ़ मीटर चौड़ाई व 3 मीटर लंबाई वाली क्यारियां निर्मित की जाती हैं। इन क्यारियों में ही स्ट्रॉबेरी के पौधे रोपे जाते हैं।


ये भी पढ़ें:
इच्छुक किसान इस तारीख से पहले करें आवेदन, मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

स्ट्रॉबेरी का एक एकड़ में कितना उत्पादन हो सकता है

स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने वाले कृषकों को सर्वप्रथम बेहतर मृदा परख होनी आवश्यक है। यदि किसान स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करना चाहते हैं, तो उसके लिए भूमि की मृदा का बलुई दोमट होना अत्यंत जरुरी है। साथ ही, किसान यदि 1 एकड़ भूमि में तकरीबन 22000 स्ट्रॉबेरी के पौधे उत्पादित कर सकते हैं। हालाँकि, इन पौधों में जल देने के लिए किसानों को ड्रिप सिंचाई (Drip irrigation) की सहायता लेनी होती है। स्ट्रॉबेरी के पौधे तकरीबन 40 से 50 दिनों के अंतराल में ही फल प्रदान करने लगते हैं।

स्ट्रॉबेरी की अच्छी बाजार मांग का क्या राज है

आपको बतादें कि दो कारणों से स्ट्रॅाबेरी के फल की मांग वर्ष के बारह महीने होती है। इसकी पहली वजह इसकी सुंदरता एवं इसका मीठा स्वाद दूसरी वजह इसमें विघमान बहुत से पोषक तत्व जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। यदि बात करें इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की तो इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए सहित फास्फोरस, पोटेशियम, केल्सियम, मैग्नीशियम एवं फोलिक ऐसिड पाया जाता है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से कील मुंहासों को साफ किया जा सकता है एवं यह आंखों के प्रकाश एवं दांतों हेतु भी लाभकारी है।
सर्दियों में बागवानी की इन फसलों की खेती से किसान लाखों कमा सकते हैं

सर्दियों में बागवानी की इन फसलों की खेती से किसान लाखों कमा सकते हैं

सर्दियों के दिनों में बहुत सारी सब्जी एवं फल आते हैं। अब इन दिनों में किसान भाई फल व सब्जियों की फसलों की खेती कर शानदार आय अर्जित कर सकते हैं। मौसम में तब्दीली के साथ अब सर्दियां आ चुकी हैं। ऐसी स्थिति में बाजार में विभिन्न प्रकार की सब्जियां तथा मौसमी फल आना चालू हो जाएंगे, जिनका उत्पादन कर कृषक भाई तगड़ा मुनाफा हांसिल कर सकते हैं। बतादें, कि इस मौसम में विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जा सकती हैं।

सब्जियों और फलों की खेती

सब्जियों की बात की जाए तो सर्दी के मौसम में विभिन्न प्रकार की
सब्जियों की खेती की जा सकती है। दरअसल, इन सब्जियों के अंतर्गत पालक, धनिया, पुदीना, टमाटर, बैंगन, भिंडी और मटर आदि शम्मिलित हैं। इन सब्जियों की खेती से शानदार मुनाफा हांसिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
युवक की किस्मत बदली सब्जियों की खेती ने, कमाया बेहद मुनाफा
साथ ही, फलों की तरफ देखें तो सर्दी के मौसम में कुछ विशेष प्रकार के फलों की खेती की जा सकती है। बतादें, कि इन फलों के अंतर्गत नाशपाती, संतरा, अंगूर और सेब इत्यादि शुमार हैं। इन फलों के उत्पादन से भी बेहतरीन मुनाफा कमाया जा सकता है। सर्दी के मौसम में दलहन की खेती भी की जा सकती है, जिसके अंतर्गत मसूर, अरहर, मूंग और चना आदि शामिल हैं।

मूली की खेती

मूली की खेती करने के लिए ठंडी जलवायु काफी उपयुक्त मानी जाती है। ऐसी स्थिति में किसान भाई मूली की खेती कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। शानदार फसल के लिए दोमट मृदा का उपयोग आवश्यक है। किसान टमाटर की खेती कर सकते हैं। इसके लिए कृषकों को टमाटर की उन्नत किस्म को चयनित करना होगा, जिससे शानदार उपज के साथ बेहतरीन गुणवत्ता की फसल उन्हें हांसिल हों सके।

मटर की खेती

बतादें, कि इस मौसम में मटर की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में किसान मटर की खेती कर शानदार लाभ हांसिल कर सकते हैं। मटर एक पौष्टिक सब्जी है, जो कि प्रोटीन, फाइबर एवं अन्य पोषक तत्वों का शानदार स्रोत है। मटर की खेती के लिए दोमट अथवा बलुई दोमट मृदा अनुकूल होती है। इसकी खेती करने के लिए शानदार गुणवत्ता वाले बीज का उपयोग करना चाहिए।